चार पैक्स अध्यक्षों से स्पष्टीकरण
चार पैक्स अध्यक्षों से स्पष्टीकरणकामकाज में लापरवाही बरतने पर सहायक निबंधक की कार्रवाईडाटाबेस नहीं तैयार होने का मामलाप्रतिनिधि, शेरघाटीअनुमंडल क्षेत्र में किसानों से धान खरीदने की तैयारी को लेकर 117 पैक्स अध्यक्षों से डाटाबेस मांगा गया था. इसमें चार पैक्स अध्यक्षों ने काम में शिथिलता बरतते हुए डाटाबेस तैयार नहीं किया. कार्यों में लापरवाही बरतनेवाले […]
चार पैक्स अध्यक्षों से स्पष्टीकरणकामकाज में लापरवाही बरतने पर सहायक निबंधक की कार्रवाईडाटाबेस नहीं तैयार होने का मामलाप्रतिनिधि, शेरघाटीअनुमंडल क्षेत्र में किसानों से धान खरीदने की तैयारी को लेकर 117 पैक्स अध्यक्षों से डाटाबेस मांगा गया था. इसमें चार पैक्स अध्यक्षों ने काम में शिथिलता बरतते हुए डाटाबेस तैयार नहीं किया. कार्यों में लापरवाही बरतनेवाले चारों पैक्स अध्यक्षों से शेरघाटी के सहायक निबंधक ने स्पष्टीकरण मांगा है. असिस्टेंट रजिस्टार बाबू राजा ने बताया कि धान अधिप्राप्ति को लेकर डाटाबेस में रूचि नहीं लेनेवाले पैक्स अध्यक्षों द्वारा सही जवाब नहीं दिया गया, तो समिति को निलंबित करने के लिए कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में 117 पैक्स कार्यरत हैं, जिनमें मोहनपुर प्रखंड की केवला व मटिहानी पंचायत, डोभी की खराटी व बाराचट्टी की पतुलका पंचायत के पैक्स अध्यक्षों ने डाटाबेस समय पर तैयार नहीं किया. बताया जाता है कि केवला पंचायत के पैक्स अध्यक्ष किसी मामले में जेल में हैं, जबकि तीन अन्य अध्यक्षों ने कार्य में लापरवाही बरती है. सहायक निबंधक ने बताया कि सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कार्य में लापरवाही बरतनेवाले पैक्स अध्यक्षों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये. उन्होंने बताया कि अनुमंडल में 117 पैक्सों में 57 के पास गोदाम हैं. इनकी क्षमता 12 हजार मीटरिक टन है. सभी पैक्सों को नमी मापक यंत्र, तराजू व धान खरीद में सहायक होनेवाले उपकरण की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. उल्लेखनीय है कि पैक्सों द्वारा सहायक निबंधक, सहयोग समितियां कार्यालय में डाटाबेस भेजने की 25 नवंबर तक तिथि निर्धारित थी.मौजमा के हेडमासटर से स्पष्टीकरणशेरघाटी. प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने सोमवार को मौजमा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया. बीडीओ के निरीक्षण के दौरान 25 छात्र उपस्थित मिले, जबकि 149 छात्र–छात्राओं की उपस्थिति बनी थी. बीडीओ ने कहा कि एक सप्ताह पहले भी मौजमा प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया गया था, जिसमें गड़बड़ी मिली थी.उन्होंने कहा कि हेडमास्टर अशोक कुमार से स्पष्टीकरण मांगा गया है और कार्रवाई के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गयी है.डीलर के ज्यादा पैसा वसूलने पर हंगामाशेरघाटी. चांपी गांव में डीलर द्वारा निर्धारित राशि से ज्यादा पैसा वसूले जाने खिलाफ सोमवार को उपभोक्ताओं ने हंगामा किया. उनका आरोप है कि केराेसिन में प्रति लीटर चार रुपये ज्यादा व अनाज में दो के बदले चार रुपये प्रति किलो वसूला जा रहा है. ग्रामीण किशोरी प्रसाद, दिनेश यादव, दीपक कुमार मांझी, अनुज कुमार यादव व अन्य ने बताया कि डीलर रामस्वरूप पासवान के बदले बिचौलिया संजय प्रसाद दुकान चलाता है. वही मनमाने भाव पर केरोसिन व अनाज देता है. शिकायत करने पर उपभोक्ताओं को धमकाया जाता है. लोगों ने बताया कि डीलर व बिचौलिया की मनमानी के खिलाफ बीडीओ अजय कुमार से शिकायत की गयी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. पैक्स अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू शेरघाटी. पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. सहायक निबंधक बाबू राजा ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में मनोनीत पैक्स अध्यक्ष के पद को रद्द कर नये सिरे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गयी है. यहां के अध्यक्ष की मौत होने के बाद मुरारी ठाकुर को मनोनीत अध्यक्ष बनाया गया था. नये लोगों के नाम जोड़ने के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि नाम जोड़ने की समयावधि समाप्त हो गयी है.शेरघाटी में भाजपाइयों ने नगर विधायक को दी बधाई शेरघाटी. स्थानीय भाजपा प्रखंड कार्यालय में सोमवार को एक बैठक कर डॉ प्रेम कुमार को नेता प्रतिपक्ष बनने पर बधाई दी गयी. बैठक में संगठन की मजबूती के लिए रणनीति बनायी गयी. इस दौरान रामजय सिंह, अजय सिंह, रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, पशुपतिनाथ पाठक व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










