एसवीएएन कॉलेज का स्थापना दिवस मना
एसवीएएन कॉलेज का स्थापना दिवस मनाकुर्था (अरवल). लारी दरहेटा का एसवीएएन कॉलेज ग्रामीण इलाके के स्टूडेंट्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए काफी अच्छा काम कर रहा है. यहां पढ़ाई-लिखाई का माहौल भी काफी बेहतर है. इसके लिए कॉलेज छात्रों व शिक्षकों को जरूरी साधन-संसाधन भी मुहैया करा रहा है. ये बातें कॉलेज के […]
एसवीएएन कॉलेज का स्थापना दिवस मनाकुर्था (अरवल). लारी दरहेटा का एसवीएएन कॉलेज ग्रामीण इलाके के स्टूडेंट्स की जरूरत को ध्यान में रखते हुए काफी अच्छा काम कर रहा है. यहां पढ़ाई-लिखाई का माहौल भी काफी बेहतर है. इसके लिए कॉलेज छात्रों व शिक्षकों को जरूरी साधन-संसाधन भी मुहैया करा रहा है. ये बातें कॉलेज के 45वें स्थापना दिवस समारोह में आये अतिथियों ने कहीं. कार्यक्रम में पहुंचे मगध विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ कृतेश्वर प्रसाद ने कहा कि इस इलाके में यह कॉलेज अपनी जिम्मेवार भूमिका के साथ छात्र-छात्राओं का भविष्य संवार रहा है. ऊपरोक्त अवसर पर शोभायात्रा व ध्वाजारोहण आदि के कार्यक्रम भी रखे गये थे. कॉलेज की वार्षिक पत्रिका अनामय के साथ ही प्राचार्य महोदय द्वारा लिखित एक अन्य पुस्तक का भी विमोचन हुआ. इतना ही नहीं, इस मौके पर 10-10 ओवरों का एक क्रिकेट मैच भी आयोजित हुआ. समारोह में डॉ नागेंद्र शर्मा, पूर्व एमएलसी रामकिशोर सिंह, डॉ श्रीकान्त शर्मा, डॉ रामध्यान शर्मा, डॉ उपेंद्र शर्मा, प्रो ओपी राय, रमेश सिंह व सुरेंद्र सिंह आदि भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










