दो से मिलेंगे छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन के पैसे

Updated:
विज्ञापन

दो से मिलेंगे छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन के पैसेसंवाददाता, गयाजिला कल्याण विभाग की ओर से मैट्रिक व इंटर में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन के रुपये दिये जाते हैं. इस बाबत जिला कल्याण पदाधिकारी मृत्युंजय नारायण सिंह ने बताया कि 2015 में प्रथम व द्वितीय श्रेणी में पास होनेवाले अनुसूचित जाति व […]

विज्ञापन

दो से मिलेंगे छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन के पैसेसंवाददाता, गयाजिला कल्याण विभाग की ओर से मैट्रिक व इंटर में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन के रुपये दिये जाते हैं. इस बाबत जिला कल्याण पदाधिकारी मृत्युंजय नारायण सिंह ने बताया कि 2015 में प्रथम व द्वितीय श्रेणी में पास होनेवाले अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राअों के बीच प्रोत्साहन के रुपये बांटे जायेंगे. छात्र-छात्राओं की सूची तैयार की ली गयी है. उन्होंने बताया कि दो दिसंबर से हर अनुमंडल में शिविर लगा कर छात्र-छात्राओं के बीच चेक के माध्यम राशि उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंनेे बताया कि मैट्रिक में प्रथम स्थान प्राप्त करनेवालो छात्र-छात्राओं को 10 हजार व द्वितीय को आठ हजार दिया जायेगा. इंटर में प्रथम स्थान लानेवाले को 15 हजार व द्वितीय स्थान लानेवाले को 10 हजार का चेक मिलेगा. उन्होंने बताया कि इंटर पास करनेवालीं सिर्फ छात्राओं को ही प्रोत्साहन राशि दी जायेगी.डीएम ने निर्देश दिया है कि चेक वितरण करने के लिए शिविर लगा कर प्रखंडवार चार-चार काउंटर खोले जायेंगे. उन्होंने कहा है कि शिविर में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी व स्कूल के प्रधानाध्यापक मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि हर काउंटर की वीडियोग्राफी की जायेगी. उन्होंने निर्देश दिया है कि छात्र-छात्राओं की उचित पहचान कर राशि दी जाये.जरूरी कागजात लेकर आएंजिला कल्याण पदाधिकारी मृत्युंजय नारायण सिंह ने बताया कि स्टूडेंट्स अपने साथ मैट्रिक व इंटर के सभी कागजात लेकर ही शिविर में आएं.दो दिसंबर को मैट्रिक में प्रथम श्रेणी का चेक वितरणअनुमंडलों के नाम स्थानगया सदर जिला स्कूल गयानीमचक बथानी अनुमंडल कार्यालय खिजरसरायशेरघाटी एसएम गिरि कॉलेजटिकारी राजइंटर स्कूलतीन दिसंबर को मैट्रिक में द्वितीय श्रेणी का चेक वितरणअनुमंडलों के नाम स्थानगया सदर जिला स्कूल गयानीमचक बथानी अनुमंडल कार्यालय खिजरसरायशेरघाटी एसएम गिरि कॉलेजटिकारी राजइंटर स्कूलआठ दिसंबर को इंटर में प्रथम श्रेणी का चेक वितरणअनुमंडलों के नाम स्थानगया सदर जिला स्कूल गयानीमचक बथानी अनुमंडल कार्यालय खिजरसरायशेरघाटी एसएम गिरि कॉलेजटिकारी राज इंटर स्कूलनौ दिसंबर को इंटर में द्वितीय श्रेणी का चेक वितरणअनुमंडलों के नाम स्थानगया सदर जिला स्कूल गयानीमचक बथानी अनुमंडल कार्यालय खिजरसरायशेरघाटी एसएम गिरि कॉलेजटिकारी राजइंटर स्कूल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन