जिले में पुलिस की पकड़ में आये 63 आरोपित

फरार आरोपितों व शराब धंधेबाजों के विरुद्ध शनिवार की देर रात तक जिले में चलाये गये अभियान में पुलिस टीम ने 63 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.
गया. फरार आरोपितों व शराब धंधेबाजों के विरुद्ध शनिवार की देर रात तक जिले में चलाये गये अभियान में पुलिस टीम ने 63 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. रविवार को एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि हत्या के मामले में दो, हत्या के प्रयास के मामले में नौ, महिला प्रताड़ना के मामले में तीन, लूट के मामले में एक, दुष्कर्म के मामले में एक, पुलिस पर हमला करने के मामले में चार, आर्म्स एक्ट के मामले में एक, चोरी के मामले में एक, धोखाधड़ी के मामले में दो, एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक, एससी-एसटी एक्ट के मामले में एक, अन्य कांड में दो, अवैध खनन के मामले में एक, वारंट के मामले में 26 और शराब के मामले में आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है. वहीं, एसएसपी ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस टीम ने तीन लाख 97 हजार पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




