गरारी की मुखिया से मांगी गयी रंगदारी
गरारी की मुखिया से मांगी गयी रंगदारीरुपये नहीं मिलने पर अंजाम भुगतने की दी गयी धमकी भीप्रतिनिधि, कोंचगरारी पंचायत की मुखिया रेखा प्रभाकर को रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मुखिया ने इसकी शिकायत कोंच थाने में की है और आरोपित को पकड़ने की गुहार […]
गरारी की मुखिया से मांगी गयी रंगदारीरुपये नहीं मिलने पर अंजाम भुगतने की दी गयी धमकी भीप्रतिनिधि, कोंचगरारी पंचायत की मुखिया रेखा प्रभाकर को रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. मुखिया ने इसकी शिकायत कोंच थाने में की है और आरोपित को पकड़ने की गुहार लगायी है. जानकारी के अनुसार, गरारी पंचायत की महिला मुखिया रेखा प्रभाकर के मोबाइल नंबर पर गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे एक युवक ने अपना नाम सूरज कुमार बताते हुए कॉल किया और कहा कि अगर मुखिया अपनी व अपने परिवार की खैरियत चाहती हैं, तो वह जल्द से जल्द 2.50 लाख रुपये दें, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें. कोंच के प्रभारी थानाध्यक्ष नथुनी पासवान ने बताया कि मुखिया द्वारा दूरभाष से रंगदारी मांगने व अंजाम भुगतने की सूचना दी गयी. इसके बाद मुखिया के घर पहुंच कर पुलिस ने उक्त मोबाइल नंबर को नोट किया और उसका लाेकेशन ट्रेस करने के लिए जिला मुख्यालय में भेज दिया गया. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










