मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत
मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत बाराचट्टी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक अप्रैल, 2016 से बिहार में शराबबंदी की घोषणा का प्रबुद्ध नागरिकों ने स्वागत किया है. लोगों का कहना है कि नीतीश कुमार ने सूबे व आम लोगों के हित में एक साहसी कदम उठाया है, जो सराहनीय है. सीएम के इस निर्णय का स्वागत […]
मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत बाराचट्टी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक अप्रैल, 2016 से बिहार में शराबबंदी की घोषणा का प्रबुद्ध नागरिकों ने स्वागत किया है. लोगों का कहना है कि नीतीश कुमार ने सूबे व आम लोगों के हित में एक साहसी कदम उठाया है, जो सराहनीय है. सीएम के इस निर्णय का स्वागत करनेवालों में रामरतन प्रसाद यादव, सरयू यादव, कौशल प्रसाद व सुनील दत्त आदि मौजूद थे. रबी महोत्सव शिविर का आयोजन बाराचट्टी. रबी फसल की उन्नत तकनीक से खेती करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मोहनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में रबी महोत्सव का आयोजन हुआ. महोत्सव में आये किसानों को चना, गेंहू व राई की उन्नत खेती के तरीके बताये गये. साथ ही, जीरो टिलेज से गेंहू की खेती की जानकारी दी गयी. इस मौके पर मोहन प्रसाद समेत कई किसान मौजूद थे. रोगी कल्याण समिति की बैठक आजबाराचट्टी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराचट्टी में शनिवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक होगी. पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शिव शंकर झा ने बताया कि बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










