आश्वासन के बाद रेलवे पोलदारों का धरना खत्म
आश्वासन के बाद रेलवे पाेलदाराें का धरना खत्म पोलदारों की मांगों को भेजा जा रहा मुगलसराय मंडल रेल प्रबंधक के पास : एरिया मैनेजरप्रतिनिधि, गयागया रेलवे स्टेशन पाेलदार वर्कर्स यूनियन का क्रमिक धरना शुक्रवार काे समाप्त हाे गया. स्टेशन एरिया मैनेजर संदीप कुमार व डेल्हा माल गाेदाम के बड़ा बाबू विजय कुमार चाैधरी ने धरने […]
आश्वासन के बाद रेलवे पाेलदाराें का धरना खत्म पोलदारों की मांगों को भेजा जा रहा मुगलसराय मंडल रेल प्रबंधक के पास : एरिया मैनेजरप्रतिनिधि, गयागया रेलवे स्टेशन पाेलदार वर्कर्स यूनियन का क्रमिक धरना शुक्रवार काे समाप्त हाे गया. स्टेशन एरिया मैनेजर संदीप कुमार व डेल्हा माल गाेदाम के बड़ा बाबू विजय कुमार चाैधरी ने धरने पर बैठे पोलदारों को जूस पिला कर धरना समाप्त कराया. धरने का नेतृत्व राम जगन गिरि कर रहे थे. पाेलदाराें की मांगों में धनबाद काेर्ट के फैसले काे लागू करना, पाेलदार मजदूराें काे सुविधाएं देना, पाेलदाराें काे लाल कुली का दर्जा देना व उनके लाइसेंस का नवीकरण करना आदि शामिल हैं. रेलवे एरिया मैनेजर ने पाेलदाराें के प्रतिनिधिमंडल काे आश्वासन दिया कि उनकी मांगें जायज हैं. उनका मांग पत्र मुगलसराय मंडल रेल प्रबंधक काे भेज रहे हैं. प्रतिनिधिमंडल में रवींद्र प्रसाद यादव, बबलू यादव, लीलधारी यादव, उमेश यादव व मिथिलेश यादव आदि शामिल थे. इधर, श्रमिक नेता अनिल कुमार श्रीवास्तव ने रेल अधिकारियाें काे चेतावनी दी है कि वे 10 दिनाें के अंदर उनकी मांगें नहीं मानते हैं, ताे उग्र आंदाेलन हाेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










