इंडिया पावर ने संवारी दो स्कूलों की सूरत
इंडिया पावर ने संवारी दो स्कूलों की सूरत फोटो – राजकीय मध्य विद्यालय, खरखुरा व कन्या प्राथमिक विद्यालय खरखुरा भलुआही में कराया गया शेडों का निर्माण व भवनों की मरम्मत भीसंवाददाता, गया इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने सामाजिक सरोकारों के तहत जिले की दो सरकारी स्कूलों की सूरत संवारी है. राजकीय मध्य विद्यालय, खरखुरा […]
इंडिया पावर ने संवारी दो स्कूलों की सूरत फोटो – राजकीय मध्य विद्यालय, खरखुरा व कन्या प्राथमिक विद्यालय खरखुरा भलुआही में कराया गया शेडों का निर्माण व भवनों की मरम्मत भीसंवाददाता, गया इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने सामाजिक सरोकारों के तहत जिले की दो सरकारी स्कूलों की सूरत संवारी है. राजकीय मध्य विद्यालय, खरखुरा व कन्या प्राथमिक विद्यालय खरखुरा भलुआही में इंडिया पावर ने शेड निर्माण व भवनों की मरम्मत भी करायी है. काम पूरा होने के बाद शुक्रवार को कंपनी के सीइओ श्रीरंग करिंदकर, डीजीएम पीआर बोन्ना बोस, डीजीएम पीआर व एडमिन राकेश रंजन और एचआर किशोर कुणाल समेत दोनों स्कूलों के प्रभारी तारकेश्वर ठाकुर व ललित कुमार व कई बच्चे भी मौजूद थे. इस मौके पर इंडिया पावर के अधिकारियों ने बताया कि इसी साल जून-जुलाई में इंडिया पावर की टीम ने इन दोनों स्कूल का दौरा किया गया. स्कूल के क्लासरूमों की स्थिति बेहतर नहीं थी. बच्चे बाहर धूप में पढ़ते मिले. विद्यार्थियों के पास कोई विकल्प नहीं था. कंपनी ने दोनों स्कूलों की स्थिति बेहतर करने का निर्णय लिया. राजकीय मध्य विद्यालय, खरखुरा में कंपनी की तरफ से 41 गुणा 18 फुट व कन्या प्राथमिक विद्यालय में 39 गुणा 11 फुट के शेडों का निर्माण कराया गया. साथ ही, दोनों स्कूलों के भवनों की मरम्मत करायी गयी. इस दौरान कि कंपनी के सीइओ ने कहा कि कंपनी अपने व्यावसायिक कार्यों के अलावा सामाजिक दायित्वों को भी पूरा करने का भी हरसंभव प्रयास कर रही है. आगे भी कंपनी की कई प्लानिंग है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










