ePaper

बाइक की डिक्की से 40 हजार की चोरी

Updated at : 29 May 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की डिक्की से 40 हजार की चोरी

वजीरगंज बाजार के दखिनगांव में बाइक की डिक्की से गुरुवार को शातिरों ने 40 हजार रुपये उड़ा लिये.

विज्ञापन

वजीरगंज. वजीरगंज बाजार के दखिनगांव में बाइक की डिक्की से गुरुवार को शातिरों ने 40 हजार रुपये उड़ा लिये. पीड़ित यमुनापुर निवासी शशि कुमार ने बताया कि वह बैंक ऑफ इंडिया से दोपहर को पैसे की निकासी कर अपनी पत्नी का इलाज करवाने दखिनगांव मोड़ पर एक प्राइवेट क्लिनिक में गये थे. बाइक बाहर लगाकर अंदर गये, थोड़ी देर बाद वापस आकर देखा तो डिक्की खुली थी और पैसे गायब थे. यह वारदात निकट दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गयी है. पीड़ित ने बताया कि इस चोरी की सूचना लिखित रूप में थाने को दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन