बोधगया में टूटेगा सुपर मार्केट, बनेगी बिल्डिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोधगया: बिरला धर्मशाला के पश्चिम स्थित बस स्टैंड के समीप सुपर मार्केट को तोड़ दिया जायेगा. इसके स्थान पर जी प्लस वन बिल्डिंग बनायी जायेगी व दुकानें भी खोली जायेंगी. उक्त बिल्डिंग में इसमें सुपर मार्केट के दुकानदारों को पहले दुकानें आवंटित किये जायेंगे. शनिवार को नगर पंचायत की स्टैंडिंग कमेटी ने इसका निर्णय लिया […]
विज्ञापन
बोधगया: बिरला धर्मशाला के पश्चिम स्थित बस स्टैंड के समीप सुपर मार्केट को तोड़ दिया जायेगा. इसके स्थान पर जी प्लस वन बिल्डिंग बनायी जायेगी व दुकानें भी खोली जायेंगी. उक्त बिल्डिंग में इसमें सुपर मार्केट के दुकानदारों को पहले दुकानें आवंटित किये जायेंगे. शनिवार को नगर पंचायत की स्टैंडिंग कमेटी ने इसका निर्णय लिया है.
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार लाल ने बताया कि सुपर मार्केट की जगह नयी बिल्डिंग बना कर दुकानें आवंटित की जायेगी. इसके लिए प्राक्कलन बनाया जायेगा.
वाटर पार्क बनाने की पहल: बोधगया की खूबसूरती में और निखार लाने क लिए नगर पंचायत ने बोधगया-दोमुहान रोड में बैजू बिगहा के समीप स्थित तालाबनुमा क्षेत्र में वाटर पार्क बनाना चाहती है. इसके लिए पीपीपी मोड में लोगों से अभीरुचि (आमंत्रण) मांगी जायेगी. इसके लिए नगर पंचायत अपने स्तर से प्राक्कलन बनायेगा व वाटर पार्क को पीपीपी मोड़ में चलाने के लिए सूचना प्रकाशित करेगा. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि वार्ड-14,15 व 07 (पच्छटी) के पश्चिमी हिस्से में स्थित एक तालाब का सौंदर्यीकरण करने की भी योजना है.
इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर नगर आवास विभाग को भेजा जायेगा. उन्होंने बताया कि स्टैंडिंग कमेटी में लिए गये निर्णयों के आधार पर प्राक्कलन बनाने का काम शुरू करा दिया जायेगा व बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्तावों को रखा जायेगा. मुख्य पार्षद प्रीति सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य भी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










