गया में मोटर चोरी करते तीन चोर रंगे हाथ पकड़ाए, ग्रामीणों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
तीन चोर गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

तीन चोर गिरफ्तार

कोंच थाना क्षेत्र में मोटर चोरी के प्रयास को ग्रामीणों ने नाकाम कर दिया. शुक्रवार रात तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. इलाके में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से परेशान लोगों की सतर्कता रंग लाई.

विज्ञापन

Gaya Ji Motor Theft: कोंच थाना क्षेत्र के कोराप पंचायत अंतर्गत छत्तीहर-भीखनपुर मोड़ के पास मोती बिगहा बधार में शुक्रवार रात मोटर चोरी का प्रयास कर रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. ग्रामीणों ने तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

कई दिनों से हो रही थीं चोरी की घटनाएं

ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले कई दिनों से मोटर, बिजली के तार और समरसेबल पंप की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं. इससे परेशान ग्रामीण रात के समय निगरानी कर रहे थे.

पीछा कर तीनों आरोपियों को दबोचा

शुक्रवार रात करीब नौ बजे तीन संदिग्ध युवक मोटर के पास दिखाई दिए. उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने शोर मचाया. इसके बाद कुछ दूरी तक पीछा कर तीनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी.

तीनों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

सूचना मिलते ही कोंच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. थानाध्यक्ष आलोक रंजन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रफीगंज प्रखंड के लहंगिया गांव के दो युवक तथा कासमा थाना क्षेत्र का एक युवक शामिल है. उन्होंने बताया कि तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. साथ ही क्षेत्र में हुई अन्य मोटर, बिजली तार और समरसेबल चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

Also Read: क्या मंत्री दीपक प्रकाश पूरे 5 साल पद पर बने रहेंगे? देवेश कुमार के इस्तीफे से टला संकट, लेकिन कहानी अभी खत्म नहीं हुई


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन