पॉजिटिव व संदिग्ध समेत 26 मेडिकल में भर्ती, 95 की रिपोर्ट आयी निगेटिव
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 05 May 2020 12:31 AM
डीएम अभिषेक सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में कोविड-19 वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव व सुरक्षा के लिए किये गये लॉकडाउन के दौरान गठित कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की गयी. क्वॉरेंटिन कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नरेश झा ने बताया कि अबतक कोरोना के कुल 208 संदिग्ध मामले आये हैं.
गया : डीएम अभिषेक सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में कोविड-19 वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव व सुरक्षा के लिए किये गये लॉकडाउन के दौरान गठित कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की गयी. क्वॉरेंटिन कोषांग के वरीय नोडल पदाधिकारी सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नरेश झा ने बताया कि अबतक कोरोना के कुल 208 संदिग्ध मामले आये हैं. इनमें 183 मामले मगध मेडिकल अस्पताल के व 25 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, महकार के हैं. कुल 178 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जिनमें 20 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, महकार व 158 मगध मेडिकल अस्पताल से किये गये हैं. अब तक गया में कुल छह मामले पॉजिटिव पाये गये. इनमें पांच की रिपोर्ट निगेटिव आ गयी और वे ठीक हो गये हैं.
मगध मेडिकल में कैमूर के नौ, औरंगाबाद के दो, गया, नवादा व जहानाबाद के एक-एक व रोहतास के पांच सहित कुल 19 पॉजिटिव व सात अन्य को मिला कर कुल 26 संदिग्ध अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज में इलाजरत हैं. उन्होंने कहा कि सोमवार को 95 सैंपल की जांच रिपोर्ट आयी है, सभी निगेटिव हैं. विशेष ट्रेन से कोटा से गया पहुंचे किसी स्टूडेंट में नहीं मिला कोई लक्षण सिविल सर्जन डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को कोटा से गया आने वाली विशेष ट्रेन के सभी छात्र/छात्राओं की स्क्रीनिंग की गयी. किसी में कोरोना के लक्षण नहीं पाये गये हैं.
विटामिन सी का टेबलेट भेजा गयासामग्री कोषांग के वरीय प्रभारी सह डीआरडीए निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि विटामिन सी के टेबलेट 18 प्रखंडों को उपलब्ध करा दिये गये हैं. शेष प्रखंडों में मंगलवार को भेज दिये जायेंगे. डीएम ने कहा कि विटामिन सी क्वारेंटिन सेंटर में रहने वाले लें, यह भी सुनिश्चित किया जाये. अन्य राज्यों से बिहार आने वालों के लिए 1070 टोल फ्री नंबर दिया गया है, वे इस पर संपर्क कर सकते हैं. शहरी क्षेत्र के उर्वरक विक्रेता खोलेंगे दुकान शहरी क्षेत्र में पराली जलाये जाने के मामले संज्ञान में आने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया.
जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा पूछे जाने पर डीएम ने स्पष्ट किया कि गया जिला रेड जोन में है, लेकिन शहरी क्षेत्र के उर्वरक विक्रेता अपनी दुकान खोल सकते हैं. बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में नगर आयुक्त सावन कुमार, सहायक समाहर्ता केएम अशोक, डीडीसी किशोरी चौधरी, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नरेश झा, मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के प्राचार्य डॉ एचजी अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ ब्रजेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










