रेलवे के 22 नल बरामद, खरीद-बिक्री करनेवाले दो गिरफ्तार

Updated at : 02 May 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे के 22 नल बरामद, खरीद-बिक्री करनेवाले दो गिरफ्तार

आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर के पास चार नल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

गया. आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर के पास चार नल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान सिविल लाइंस थाने क्षेत्र के रहनेवाले मोहम्मद साहिल उर्फ बंटी उर्फ राजा के रूप में की गयी है. गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदनेवाले को गिरफ्तार किया गया. खरीदारी करनेवाले की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के बारी रोड कबाड़ के दुकानदार परैया के रहनेवाले मोहम्मद सईद के रूप में की गयी है. इस अभियान का नेतृत्व आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने किया. गिरफ्तार युवक ने बताया कि रेलवे कोच में लगे नल को चोरी करके कबाड़ी दुकान में बेचा है. कबाड़ के दुकान में छापेमारी की गयी तो दुकान से 18 पीस रेलवे में कोच में उपयोग होने वाले नल को बरामद किया. चोरी का सामान खरीदने के आरोप में दुकान संचालक मोहम्मद सईद को भी गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि खरीद-बिक्री करनेवाले दोनों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन