धुसरी मोड़ के पास 200 लीटर शराब की गयी जब्त
Updated at : 30 Sep 2025 4:58 PM (IST)
विज्ञापन

भिंडस-जेठियन सड़क पर धुसरी मोड़ के निकट 200 लीटर देसी शराब व मोटरसाइकिल गेहलौर थाने की पुलिस ने पकड़ा.
विज्ञापन
अतरी.
भिंडस-जेठियन सड़क पर धुसरी मोड़ के निकट 200 लीटर देसी शराब व मोटरसाइकिल गेहलौर थाने की पुलिस ने पकड़ा. इस संबंध में गेहलौर थानाध्यक्ष रश्मि कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेप स्थानीय गांवों में आपूर्ति की जा रही है. त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस की गाड़ी देखते ही शराब माफिया मोटरसाइकिल पटक कर भागने में सफल रहे. मोटरसाइकिल व शराब जब्त कर गेहलौर थाना लाया गया है. अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर मोटरसाइकिल मालिक का पता लगाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




