ePaper

किराना दुकान से 20 हजार रुपये की चोरी

Updated at : 29 Aug 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
किराना दुकान से 20 हजार रुपये की चोरी

परैया बाजार की घटना

विज्ञापन

परैया बाजार की घटना प्रतिनिधि, परैया. परैया बाजार स्थित एक किराना दुकान से शुक्रवार की सुबह अज्ञात चोर ने 20,500 रुपये चुरा लिये. इसका खुलासा तब हुआ, जब दुकानदार राजेंद्र साव ने गल्ले से पैसा गायब पाया. राजेंद्र साव ने बताया कि वह दुकान में अकेले थे और एक ग्राहक हेलमेट पहनकर काफी देर से दुकान में बैठा हुआ था. जब दुकानदार कुछ सामान लेने के लिए दुकान के अंदर गये, तो ग्राहक ने इसी मौके का फायदा उठाया. उसने गल्ला खोलकर उसमें से 20,500 रुपये निकाल लिये और मौके से फरार हो गया. जब दुकानदार वापस आया और उसने गल्ले में देखा कि नकदी गायब है, तो उसे चोरी का पता चला. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने पर पूरी घटना सामने आयी. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि हेलमेट पहने चोर गल्ले से पैसे निकालकर फरार हो रहा है. इसके बाद एक और सीसीटीवी फुटेज में वह चोर पल्सर बाइक पर बैठकर भागता दिखाई दे रहा है. दुकानदार ने इस घटना की सूचना परैया पुलिस को दी है. प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी की घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन