ट्रक से 1890 बोतल शराब जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार

Updated at : 11 May 2024 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक से 1890 बोतल शराब जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार

डोभी थाने की पुलिस ने शनिवार को शराब की बड़ी खेप पकडी. शराब झारखंड से पटना को ले जायी जा रही थी. पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

डोभी. डोभी थाने की पुलिस ने शनिवार को शराब की बड़ी खेप पकडी. शराब झारखंड से पटना को ले जायी जा रही थी. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उक्त सूचना के आलोक में जीटी रोड पर थाने के समाने गश्ती गाड़ी के अलावा अन्य पुलिस बल की तैनाती की गयी. बंद बॉडी ट्रक में शराब होने की पुख्ता सूचना मिली थी. एक गाड़ी थाना के सामने पहुंचा, तो पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया. ट्रक चालक ने गाड़ी को भागने का प्रयास किया, पर ट्राली होने के कारण भागने में असफल रहा. पुलिस के जवान ट्रक को चालक और तस्कर के साथ पकड़ लिया और थाना लेकर चले गया. ट्रक से 76 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गयी. इसमें कुल 1890 बोतल शराब थी. चालक सह धंधेबाज पटना जिले के कादीरगंज थाना क्षेत्र के शाहोपुर निवासी राजीव कुमार और संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया. इन दोनों ने शराब के इस धंधे में संलिप्त अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है. गिरफ्तार धंधेबाजों के मोबाइल फोन भी जब्त किये गये हैं. इसमें डायल और आने वाले सभी कॉल का डिटेल निकाला जायेगा. गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर इसके मालिक का पता लगाया जा रहा है. यह शराब की खेप झारखंड से पटना को जा रहा थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन