स्कूल चालू कराने को लेकर कुकियासीन के लोगों ने की सड़क जाम

Published at :13 Nov 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूल चालू कराने को लेकर कुकियासीन के लोगों ने की सड़क जाम

फोटो मानपुर 01 कैप्सन गया-खिजरसराय मुख्य मार्ग जाम को हटाने में लगे सीओ राम विनय शर्मा व आसपास ग्रामीण प्रतिनिधि , मानपुर मानपुर प्रखंड के शादीपुर पंचायत स्थित कुकियासीन गांव के लोगों ने प्राथमिक विद्यालय भवन को अतिक्रमण मुक्त कर जल्द पढाई चालू कराने के मांग को लेकर गुरुवार को गया-खिजरसराय मुख्य मार्ग को जाम […]

विज्ञापन

फोटो मानपुर 01 कैप्सन गया-खिजरसराय मुख्य मार्ग जाम को हटाने में लगे सीओ राम विनय शर्मा व आसपास ग्रामीण प्रतिनिधि , मानपुर मानपुर प्रखंड के शादीपुर पंचायत स्थित कुकियासीन गांव के लोगों ने प्राथमिक विद्यालय भवन को अतिक्रमण मुक्त कर जल्द पढाई चालू कराने के मांग को लेकर गुरुवार को गया-खिजरसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया . जिससे लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा . इस सड़क जाम कि सूचना पाकर अंचलाधिकारी राम विनय शर्मा व वुनियादगंज थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह दल वल के साथ जाम स्थल पर पहुंचा . जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटाया . स्थानीय लोगों का कहना था कि पूर्व विधायक विनोद कुमार यादवेंदू के द्वारा 20 वर्ष पहले विद्यालय भवन का निर्माण विधायक कोटे के पैसा से किया गया था . लेकिन स्थानीय जिला प्रशासन कि उदासीनता से आज तक विद्यालय में शिक्षक का प्रतिनियुक्ति नहीं किया गया . जिससे कुकियासीन गांव के छोटे-छोटे बच्चों को शादीपुर गांव पढनें जाना पड़ता है . इस मामले में सीओ ने बताया कि विद्यालय को अतिक्रमण से हटाने का काम चालू कर दिया गया है .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन