कुकियासीन के लोगों ने जाम की सड़क

स्कूल में पढ़ाई शुरू कराने की कर रहे थे मांग फोटो मानपुर 01 कैप्सन गया-खिजरसराय मुख्य मार्ग जाम को हटाने में लगे सीओ राम विनय शर्मा व आसपास के लोग प्रतिनिधि, मानपुर प्रखंड के शादीपुर पंचायत स्थित कुकियासीन गांव के लोगों ने प्राथमिक विद्यालय के भवन को अतिक्रमण मुक्त कर जल्द पढ़ाई शुरू कराने की […]
स्कूल में पढ़ाई शुरू कराने की कर रहे थे मांग फोटो मानपुर 01 कैप्सन गया-खिजरसराय मुख्य मार्ग जाम को हटाने में लगे सीओ राम विनय शर्मा व आसपास के लोग प्रतिनिधि, मानपुर प्रखंड के शादीपुर पंचायत स्थित कुकियासीन गांव के लोगों ने प्राथमिक विद्यालय के भवन को अतिक्रमण मुक्त कर जल्द पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर गुरुवार को गया-खिजरसराय सड़क को जाम कर दिया. इससे लगभग दो घंटे तक आवाजाही बाधित रहा. सड़क जाम की सूचना पर सीओ राम विनय शर्मा व बुनियादगंज थानाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह जाम स्थल पर पहुंचे. उन्होंने लोगों को समझा-बुझा कर जाम को हटवाया. लोगों का कहना था कि पूर्व विधायक विनोद कुमार यादवेंदु ने 20 वर्ष पहले विद्यालय भवन का निर्माण विधायक कोटे से करवाया था. लेकिन, जिला प्रशासन की उदासीनता से आज तक इस विद्यालय में शिक्षक की प्रतिनियुक्ति नहीं हुई. इससे कारण गांव के बच्चों को शादीपुर पढ़ने जाना पड़ता है. सीओ ने बताया कि विद्यालय को अतिक्रमण मुक्त कराया दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










