बिहार में गया फिर सबसे ठंडा न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, ठंड बढ़ने के साथ कनकनी रहेगी बरकरार

Updated at : 25 Dec 2019 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में गया फिर सबसे ठंडा न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री, ठंड बढ़ने के साथ कनकनी रहेगी बरकरार

गया : मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है. इसका प्रतिकूल असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. अधिकतर लोगों को हर्ट, चर्म रोग व सांस की बीमारी का खतरा बढ़ गया है. डॉक्टरों के यहां इन दिनों अधिकतर मरीज इन्हीं बीमारियों के आ रहे हैं. गया में सोमवार की तुलना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान […]

विज्ञापन
गया : मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है. इसका प्रतिकूल असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है. अधिकतर लोगों को हर्ट, चर्म रोग व सांस की बीमारी का खतरा बढ़ गया है.
डॉक्टरों के यहां इन दिनों अधिकतर मरीज इन्हीं बीमारियों के आ रहे हैं. गया में सोमवार की तुलना में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री की कमी आयी है. न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा. सुबह की आर्द्रता 95 प्रतिशत व शाम की आर्द्रता 66 प्रतिशत रही.
यूं कुल मिलाकर गया का तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा और इसकी वजह से ठंड अधिक महसूस की गयी. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मौसम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि गया में अगले दो दिनों में सर्द हवा, घना कोहरा छाने के साथ अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान भी लुढ़केगा. अधिकतम तापमान में पांच डिग्री व न्यूनतम भी तीन डिग्री तक लुढ़कने की संभावना है. ठंड के सितम से हड्डी को छेद देनेवाली कनकनी महसूस की जा सकती है.
शहर न्यूनतम अधिकतम
गया 8.2 21.9
पटना 9.0 21.8
छपरा 9.0 18.2
मुजफ्फरपुर 9.2 19.2
भागलपुर 9.4 21.0
पूर्णिया 10.4 19.8
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन