वियतनामी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के गया में अधिकारियों के प्रशिक्षण अकादमी का दौरा किया

Updated at : 26 Nov 2019 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
वियतनामी सेना के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के गया में अधिकारियों के प्रशिक्षण अकादमी का दौरा किया

गया : वियतनामी सेना के 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सैन्य कूटनीति के हिस्से के रूप में मंगलवार को बिहार के गया जिला स्थित अधिकारियों के प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) का दौरा किया तथा बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में प्रार्थना की. गया स्थित अधिकारियों के प्रशिक्षण अकादमी के मीडिया प्रभारी कर्नल रतीश रमेश ने बताया कि वियतनाम […]

विज्ञापन

गया : वियतनामी सेना के 18 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सैन्य कूटनीति के हिस्से के रूप में मंगलवार को बिहार के गया जिला स्थित अधिकारियों के प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) का दौरा किया तथा बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में प्रार्थना की. गया स्थित अधिकारियों के प्रशिक्षण अकादमी के मीडिया प्रभारी कर्नल रतीश रमेश ने बताया कि वियतनाम के वरिष्ठ लेफ्टिनेंट जनरल फान वान गियांग, चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, पीपुल्स आर्मी और राष्ट्रीय रक्षा उपमंत्री ने सैन्य कूटनीति के हिस्से के रूप में ओटीए का दौरा किया.

रमेश ने बताया कि दिन भर की अपनी इस यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने महाबोधि मंदिर में पूजा अर्चना की, 80 फुट की बुद्ध प्रतिमा का अवलोकन किया तथा वियतनामी मठ का भ्रमण किया. उन्होंने कहा कि वियतनामी सेना के प्रतिनिधिमंडल की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच समृद्ध ऐतिहासिक सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन