वाहन लुटेरा गिरोह के सरगना समेत चार अपराधी गिरफ्तार
शेरघाटी (गया) : पुलिस ने वाहन लुटेरा गिरोह के सरगना सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बुधवार को एएसपी रविश कुमार ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक कट्टा, तीन गोलियां व तीन पिकअप व एक ओमनी वैन बरामद किये गये हैं. पुलिस […]
शेरघाटी (गया) : पुलिस ने वाहन लुटेरा गिरोह के सरगना सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. बुधवार को एएसपी रविश कुमार ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक कट्टा, तीन गोलियां व तीन पिकअप व एक ओमनी वैन बरामद किये गये हैं. पुलिस की पूछताछ में अपराधियों ने आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में संलिप्तता स्वीकार की है.
आपके शहर में
उन्होंने बताया कि गिरोह के सरगना मुनारिक के खिलाफ डोभी (शेरघाटी) थाने में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मुनारिक यादव, दीपक यादव व धर्मेंद्र पासवान डोभी के जमुनइया गांव के रहनेवाले हैं. गिरफ्तार सूरज यादव डोभी के महकार गांव का रहनेवाला है. अपराधियों ने बताया कि डोभी व झारखंड के हंटरगंज थाने की सीमा से होनेवाले शराब व महुआ के धंधे में लगे वाहनों के मालिक लूट होने पर कोई केस नहीं करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए