गया : डिसिल्टिंग मशीन के भुगतान के लिए कमेटी का हुआ गठन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वर्ष 2016 में भूगर्भ नालों की सफाई के लिए खरीदी गयी थी मशीन गया : शहर के भूगर्म नालों की सफाई के लिए वर्ष 2016 में पटना की एजेंसी सुप्रीम इंटरप्राइजेज से खरीदी गयी डिसिल्टिंग मशीन के लंबित भुगतान का मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. नगर आयुक्त सावन कुमार ने […]
विज्ञापन
वर्ष 2016 में भूगर्भ नालों की सफाई के लिए खरीदी गयी थी मशीन
गया : शहर के भूगर्म नालों की सफाई के लिए वर्ष 2016 में पटना की एजेंसी सुप्रीम इंटरप्राइजेज से खरीदी गयी डिसिल्टिंग मशीन के लंबित भुगतान का मामला एक बार फिर से चर्चा में आ गया है. नगर आयुक्त सावन कुमार ने इस मामले में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया है.
इस कमेटी को 15 दिनों के अंदर पूरे मामले की रिपोर्ट देने को कहा गया है, ताकि एजेंसी को भुगतान किया जा सके. गौरतलब है कि नगर विकास व आवास विभाग के प्रधान सचिव ने इस मामले में नगर आयुक्त को पत्र भेज अविलंब भुगतान का निर्देश दिया है. इस कमेटी में बुडको के कार्यपालक अभियंता केपी देव, उप नगर आयुक्त अजय कुमार, मोहम्मद शहाब यहया, सिटी मैनेजर विष्णु प्रभाकर व सहायक अभियंता शैलेंद्र सिन्हा है.
क्या है मामला : वर्ष 2016 में पूर्व मेयर सोनी देवी व पूर्व नगर आयुक्त विजय कुमार के कार्यकाल में नालों की सफाई के लिए दो डिसिल्टिंग मशीन की खरीदारी का निर्णय हुआ था. क्रय समिति की बैठक में इस मशीन की खरीदारी की मंजूरी मिली. मशीन की खरीदारी के लिए अलग-अलग एजेंसियां ने कोटेशन दिया था. इसमें पटना की सत्यम इंटरप्राइजेज को मशीन की आपूर्ति करने का ऑर्डर मिला.
तीन करोड़ 96 लाख रुपये की लागत से एजेंसी ने नगर निगम को दो मशीन मुहैया करायी. हालांकि इस मशीन की खरीदारी को लेकर डिप्टी मेयर ने सवाल खड़ा कर दिया था. यह आरोप लगाया कि मशीन की खरीदारी में लाखों रुपये का कमीशन खाया गया है. इसके बाद विभाग ने जांच भी की. इस मामले में जिला प्रशासन के स्तर पर भी जांच हुई. जिसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










