दो थानों के बीच फंस गया रंजीत हत्याकांड का मामला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया : सराय रोड के रंजीत प्रसाद हत्याकांड की गुत्थी दो थानों के बीच फंस कर रह गयी है. गौरतलब है कि पहले इस मामले में जीआरपी थाने में यूडी केस दर्ज हुआ. बाद में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित परिजनों का बयान लिया. परिजनों का कहना है कि रोड जाम के दिन कोतवाली के थानाध्यक्ष […]
विज्ञापन
गया : सराय रोड के रंजीत प्रसाद हत्याकांड की गुत्थी दो थानों के बीच फंस कर रह गयी है. गौरतलब है कि पहले इस मामले में जीआरपी थाने में यूडी केस दर्ज हुआ. बाद में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित परिजनों का बयान लिया. परिजनों का कहना है कि रोड जाम के दिन कोतवाली के थानाध्यक्ष ने बयान लिया. बयान में पांच पर इस हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया गया.
एक आरोपित को पकड़ कर थाने को सौंपा भी गया. लेकिन, एक दिन थाने में रखने के बाद पुलिस ने ‘मैनेज’ कर छोड़ दिया. इधर, मृतक की पत्नी सुलेखा देवी ने बताया कि उसके द्वारा आरोपित बनाये गये महिला व पुरुष पर कार्रवाई नहीं की गयी. आरोपित पूरे परिवार को समाप्त करने की धमकी दे रहे हैं. इतना ही नहीं अब यहां रहना भी मुश्किल हो रहा है.
यह कहना है पुलिस अधिकारी का : कोतवाली थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रोड जाम के वक्त मृतक के परिजनों ने यूपी के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाने के बसका गांव की रहनेवाली मोनी खातून, सोनी खातून, बिंदिया खातून, डिंपल खातून व सिंपल खातून सभी के पिता रमानी खातून को आरोपित बनाया था. उनके फर्द बयान को जीआरपी भेज दिया गया. एक आरोपित को पकड़ कर कोतवाली को सौंपा था. जीआरपी थाने ने फर्द बयान मेंसन करने से इन्कार कर दिया.
इस कारण आरोपित को बाउंड लेकर छोड़ना पड़ा. पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस पर लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद है. इधर, रेल थानाध्यक्ष कमल किशोर सिंह ने बताया कि लाश बरामदगी के मामले में यूडी केस ही दर्ज किया गया है. किसी थाने से उनके यहां फर्द बयान या फिर गिरफ्तारी की सूचना नहीं दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










