किसान को फंदे से लटकाकर मार डाला, पत्नी जख्मी

गया : बिहार के गया जिले के परैया थाना अंतर्गत सिकंदरपुर गांव में शनिवार देर रात पटवन कर रहे एक किसान दंपति की हमलावरों ने लाठी-डंडे से पिटाई की और घायल किसान को कथित रूप से पेड़ पर फंदे से लटकाकर मार डाला. अनुमंडल पुलिस अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि किसान का नाम शियाशरण […]
गया : बिहार के गया जिले के परैया थाना अंतर्गत सिकंदरपुर गांव में शनिवार देर रात पटवन कर रहे एक किसान दंपति की हमलावरों ने लाठी-डंडे से पिटाई की और घायल किसान को कथित रूप से पेड़ पर फंदे से लटकाकर मार डाला. अनुमंडल पुलिस अधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि किसान का नाम शियाशरण यादव (40) है जिसका पड़ोसी से विवाद था.
उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी सोनी देवी ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात करीब एक-डेढ़ बजे के बीच खेत में पटवन के दौरान छह की संख्या में आए हमलावरों ने लाठी-डंडे से उनकी और उनके पति की पिटाई करने के बाद घायल पति शियाशरण यादव की पेड़ से फंदे से लटकाकर हत्या कर दी. सिंह ने बताया कि सोनी देवी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










