बिहार : गया में बदमाशों ने की वृद्ध महिला की आंख निकालने की कोशिश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2019 3:42 PM
गया : बिहार के गया जिले के धनगांई थाना अंतर्गत हाहेसाडी गांव में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक वृद्ध महिला की आंख निकालने का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. धनगांई थाने के सहायक अवर निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने रविवार को बताया कि पीड़िता का नाम धनमतिया देवी है जिनका इलाज अनुग्रह नारायण […]
गया : बिहार के गया जिले के धनगांई थाना अंतर्गत हाहेसाडी गांव में अज्ञात बदमाशों द्वारा एक वृद्ध महिला की आंख निकालने का प्रयास किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. धनगांई थाने के सहायक अवर निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने रविवार को बताया कि पीड़िता का नाम धनमतिया देवी है जिनका इलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है.
ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि कल शाम हुई इस वारदात के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है. उन्होंने कहा कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










