गया : देशी-विदेशी शराब के साथ छह धंधेबाज गिरफ्तार
Updated at : 08 Jul 2019 6:48 AM (IST)
विज्ञापन

गया : रामपुर व चंदौती थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान देशी-विदेशी शराब के साथ छह धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें रामपुर थाने में एक व चंदौती में पांच की गिरफ्तारी शामिल है. चंदौती थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश ने बताया कि चंदौती मोड़ पर शराब व बीयर की सप्लाइ देने आये पांच लोगों को […]
विज्ञापन
गया : रामपुर व चंदौती थाना क्षेत्रों में चेकिंग के दौरान देशी-विदेशी शराब के साथ छह धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें रामपुर थाने में एक व चंदौती में पांच की गिरफ्तारी शामिल है. चंदौती थानाध्यक्ष धर्म प्रकाश ने बताया कि चंदौती मोड़ पर शराब व बीयर की सप्लाइ देने आये पांच लोगों को 48 केन बीयर व पांच बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार धंधेबाजों में झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर के रहनेवाले लालू यादव, उमेश यादव, लखन यादव, कन्हैया यादव व उदय यादव शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि धंधेबाज यहां बस से शराब लाकर सप्लाई देने के लिए चंदौती मोड़ पहुंचे थे. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर एक चाउमीन दुकान के पास से पांचों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. इधर, रामपुर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर थाना के सामने चेकिंग की जा रही थी.
इस दौरान एक ऑटो से 10 बोरा देशी शराब लेकर जा रहे धंधेबाज हंटरगंज के रहनेवाले निरंजन कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में बताया कि वह अक्सर शहर के विभिन्न इलाकाें में शराब धंधेबाजों को शराब पहुंचाने आता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




