महिला मरीज के पैर का हुआ ऑपरेशन

Updated at : 25 Jun 2019 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
महिला मरीज के पैर का हुआ ऑपरेशन

गया : पिछले 38 दिनों पहले पैर में चोट लगने के बाद मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती हुई महिला मरीज का आखिरकार ऑपरेशन कर दिया गया. अस्पताल अधीक्षक बिजय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि पहले से ही अस्पताल प्रशासन प्रयास कर रहा था कि महिला का ऑपरेशन जल्द हो जाये. इस बीच प्रभात खबर में […]

विज्ञापन

गया : पिछले 38 दिनों पहले पैर में चोट लगने के बाद मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती हुई महिला मरीज का आखिरकार ऑपरेशन कर दिया गया. अस्पताल अधीक्षक बिजय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि पहले से ही अस्पताल प्रशासन प्रयास कर रहा था कि महिला का ऑपरेशन जल्द हो जाये. इस बीच प्रभात खबर में रिपोर्ट छपने के बाद महिला का ऑपरेशन करा दिया गया है.

इधर, परिजन ने भी ऑपरेशन के बाद प्रभात खबर को धन्यवाद दिया है. गौरतलब है कि न्यू करीमगंज रोड नंबर तीन डी की रहनेवाली जूही साकरा घर में बल्ब लगाते वक्त गिर गयी थी. उसके बाद उन्हें मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
डॉक्टरों ने यहां छह बार ऑपरेशन का डेट भी दिया पर ऑपरेशन नहीं हो सका था. थक हार कर परिजन चार बार अधीक्षक से मिले. अधीक्षक को बताया कि ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर हर बार यही कह रहे हैं कि ड्रिल मशीन खराब है. अधीक्षक ने भी हर बार यही कहा कि एक दो दिन में मशीन ठीक करा ली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन