एक परिवार को गांव में नहीं घुसने दे रहे कुछ लोग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया/फतेहपुर : पहले रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए. अब एक सप्ताह से एक पक्ष के परिवार को दूसरे पक्ष के लोग गांव में नहीं घुसने दे रहे हैं. सुरक्षा की मांग को लेकर एसएसपी के पास पहुंची फतेहपुर थाने के घुटकुवां गांव के रहनेवाले रवींद्र […]
विज्ञापन
गया/फतेहपुर : पहले रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हुए. अब एक सप्ताह से एक पक्ष के परिवार को दूसरे पक्ष के लोग गांव में नहीं घुसने दे रहे हैं.
सुरक्षा की मांग को लेकर एसएसपी के पास पहुंची फतेहपुर थाने के घुटकुवां गांव के रहनेवाले रवींद्र कुमार की पत्नी सुनीता कुमारी ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके दरवाजे पर विगत 12 जून को मिट्टी गिरवा दी थी. मना करने पर परिजनों के साथ मारपीट भी की. इसमें कई लोग घायल हुए थे. मारपीट के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में लाखों रुपये का सामान लूट लिया और ट्रैक्टर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घायलों का इलाज मगध मेडिकल में कराया गया.
इलाज के बाद गांव परिवार के साथ गांव पहुंची, तो फिर से दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट करने की धमकी दी. इसके साथ ही कहा कि गांव में रहने पर उसके परिवार की हत्या कर दी जायेगी. उन्होंने बताया कि उसके बाद से ही पूरा परिवार गया में शरण लिए है.
थानाध्यक्ष ने भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की. वहीं, फतेहपुर थानाध्यक्ष अबुजर हुसैन अंसारी ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट की गयी थी. दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. उन्होंने बताया कि गांव से बहार निकलने या नहीं घुसने देने की बात बेबुनियाद है. ऐसे इस मामले की जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










