गया : प्रेम प्रसंग में मारे गये ममेरा-फुफेरा भाई, मिले शव
Updated at : 30 May 2019 3:48 AM (IST)
विज्ञापन

गया/औरंगाबाद : शेरघाटी के दरियापुर मार्ग स्थित पंडौल गांव के पास बुधवार को नहर के किनारे दो युवकों के शव मिले. थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग का लगता है. मृतकों की पहचान औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी अभिषेक कुमार व रफीगंज थाना क्षेत्र के […]
विज्ञापन
गया/औरंगाबाद : शेरघाटी के दरियापुर मार्ग स्थित पंडौल गांव के पास बुधवार को नहर के किनारे दो युवकों के शव मिले. थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि पहली नजर में मामला प्रेम प्रसंग का लगता है. मृतकों की पहचान औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी अभिषेक कुमार व रफीगंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर मेला पर निवासी आशुतोष कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है. दोनों युवक फुफेरा-ममेरा भाई थे.
थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों मृत युवकों का आपराधिक इतिहास भी रहा है. दोनों की हत्या मारपीट कर और गला दबा कर की गयी है, क्योंकि एक मृतक के गले में कपड़ा बंधा था. अभिषेक मंगलवार की शाम घर से फुआ को लाने रफीगंज जाने की बात कह निकला था. इसके बाद वह रफीगंज से अपने फुफेरा भाई आशुतोष को साथ कर कहीं निकल गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




