हादसे में बाइक सवार साले-बहनोई की गयी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

डोभी (गया) : डोभी में शादी समारोह के लिए सब्जी लाने गये युवक व उसके बहनोई की मौत रविवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी. दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. मामले की […]
विज्ञापन
डोभी (गया) : डोभी में शादी समारोह के लिए सब्जी लाने गये युवक व उसके बहनोई की मौत रविवार को सड़क दुर्घटना में हो गयी. दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. मामले की जांच की जा रही है. जानकारी के अनुसार, डोभी थाना क्षेत्र के बाड़ीकेवाल के रहनेवाले उमेश प्रसाद यादव की बेटी की शादी सोमवार को होनी थी.
पूरा परिवार इसी तैयारी में लगा था. उमेश यादव के पुत्र मंटू यादव अपने बहनोई ब्रजेश यादव के साथ रविवार की सुबह सब्जी खरीदने शोभ बाजार के लिए निकले. दोनों मोटरसाइकिल से जा रहे थे. धीरजापुल से दादपुर नहर से होकर दोनों नेशनल हाइवे-दो पर जयराम गिरि उच्च विद्यालय के पास पहुंचे, तो उनकी मोटरसाइकिल डोभी की ओर से आ रहे किसी वाहन की चपेट में आ गयी. दोनों सड़क पर गिर गये.
वाहन ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिवार के लोगों को सूचना दी. इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल काॅलेज भेज दिया गया. इधर, जैसे ही दोनों की मौत की खबर उमेश प्रसाद यादव को मिली उनके घर में खुशियां मातम में बदल गयीं. साले-बहनोई की सड़क हादसा में हुई मौत की खबर सुन पूरा गांव सदमे आ गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










