विष्णुपद में हृदय योजना का काम कर रहे ठेकेदार को हटाने का निर्देश
Updated at : 19 May 2019 1:59 AM (IST)
विज्ञापन

बोधगया से ढ़ुंगेश्वरी तक सड़क किनारे की जा रही सोलिंग पर भी उठाये सवाल डीपीआर तैयार करनेवाली कंपनी के प्रतिनिधि को लगायी फटकार गया : शहर में हृदय योजना के तहत चल रहे विकास योजनाओं के काम को जांचने नगर विकास विभाग के केंद्रीय सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा शनिवार की सुबह पहुंचे. विष्णुपद परिसर के […]
विज्ञापन
बोधगया से ढ़ुंगेश्वरी तक सड़क किनारे की जा रही सोलिंग पर भी उठाये सवाल
डीपीआर तैयार करनेवाली कंपनी के प्रतिनिधि को लगायी फटकार
गया : शहर में हृदय योजना के तहत चल रहे विकास योजनाओं के काम को जांचने नगर विकास विभाग के केंद्रीय सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा शनिवार की सुबह पहुंचे. विष्णुपद परिसर के आसपास हो रहे विभिन्न योजनाओं के काम में कमी पर नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्रीय सचिव ने कहा कि ठेकेदार का काम ऐसा नहीं है कि उसे आगे काम करने दिया जाये.
इसलिए तुरंत ही इसे काम से अलग करते हुए काम को पूरा करने की जिम्मेदारी सीपीडब्ल्यूसी को सौंप दी जाये. सीपीडब्ल्यूसी के इंजीनियर इस काम को दो माह में पूरा करना सुनिश्चित कराएं. सचिव ने नगर अायुक्त से कहा कि तत्काल काम कर रहे ठेकेदार को काली सूची में डालें. इसके साथ ही गया गजाधर की ओर बन रही दुकान का निर्माण सड़क से कुछ दूर हट कर ही कराएं.
विष्णुपद के बाद ब्रह्म सरोवर में हो रहे सौंदर्यीकरण के काम को देखने पहुंचे सचिव यहां के काम से काफी संतुष्ट दिखे. बोधगया से ढ़ुंगेश्वरी तक हो रहे सौंदर्यीकरण के काम से भी सचिव काफी असंतुष्ट दिखे. इस दौरान डीपीआर बनाने वाली कंपनी की प्रतिनिधि पूनम ठाकुर पर काफी नाराजगी जाहिर की. सचिव ने कहा कि सड़क के बीच में ब्रिक सोलिंग करने की योजना ही गलत है. पुराने जमाने में गांव-देहात में इस तरह के काम कराये जाते थे. इस योजना को बदल कर तुरंत ही इसके ऊपर पीसीसी ढलाई कराना सुनिश्चित कराएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




