गया :राज्य में हर स्तर पर हुआ विकास : सुशील मोदी

Updated at : 09 Apr 2019 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
गया :राज्य में हर स्तर पर हुआ विकास : सुशील मोदी

बांकेबाजार/ समस्तीपुर (गया) : प्रखंड क्षेत्र के रोशनगंज स्थित उपेंद्र नाथ वर्मा फुटबाॅल स्टेडियम में सोमवार को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने चुनावी सभा की. इस दौरान उन्होंने औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार सुशील सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने मिल कर […]

विज्ञापन

बांकेबाजार/ समस्तीपुर (गया) : प्रखंड क्षेत्र के रोशनगंज स्थित उपेंद्र नाथ वर्मा फुटबाॅल स्टेडियम में सोमवार को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने चुनावी सभा की. इस दौरान उन्होंने औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार सुशील सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने मिल कर हर स्तर पर बिहार में विकास किया है. उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल को लोग याद करें, उस वक्त में लोगों को बिजली तक नहीं मिलती थी. समस्तीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सुशील कुमार मोदी ने कहा कि अब किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज दिया जायेगा. 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों को भी पेंशन दी जायेगी.

केंद्र में बनेगी मोदी की सरकार : रामविलास

समस्तीपुर. केंद्रीय मंत्री सह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान ने कहा कि एक बार फिर केंद्र में पूर्ण बहुमत वाली मोदी सरकार बनेगी. देश में साढ़े तीन सौ से अधिक सीटों पर एनडीए गठबंधन का कब्जा होगा. बिहार में तो 40 की 40 सीटों पर एनडीए के प्रत्याशी ही जीतेंगे.

देश का भविष्य तय करेगा यह चुनाव : रविशंकर

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश में मजबूत सरकार चाहिए मजबूर नहीं. उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य को निर्धारित करने वाला है. केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि देश में पहली बार ऐसी सरकार आयी जो बड़े और कड़े फैसले लेने में सक्षम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन