गया : नक्सली फरमान पर भारी पड़ा मोदी का जलवा

Updated at : 03 Apr 2019 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
गया : नक्सली फरमान पर भारी पड़ा मोदी का जलवा

गया : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने मंगलवार को गांधी मैदान में आयोजित पीएम की सभा को लेकर दो अप्रैल को मगध बंद का आह्वान किया था. लेकिन, पीएम नरेंद्र मोदी का जलवा नक्सली फरमान पर भारी पड़ता दिखा. ऐसे नक्सली बंदी को लेकर जिला पुलिस काफी सतर्क दिखी. नक्सल प्रभावित इलाके में भी गाड़ियों […]

विज्ञापन
गया : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने मंगलवार को गांधी मैदान में आयोजित पीएम की सभा को लेकर दो अप्रैल को मगध बंद का आह्वान किया था. लेकिन, पीएम नरेंद्र मोदी का जलवा नक्सली फरमान पर भारी पड़ता दिखा. ऐसे नक्सली बंदी को लेकर जिला पुलिस काफी सतर्क दिखी. नक्सल प्रभावित इलाके में भी गाड़ियों को आने-जाने को लेकर प्रशासन हर तरह का एहतियात बरतते दिखा.
गाड़ियों की चेकिंग, सबसे अधिक बाइक आदि की डिक्की चेक करना जगह-जगह जारी रखा. पीएम की सभा में बाराचट्टी के देहाती इलाके, डुमरिया, इमामगंज, बांकेबाजार, औरंगाबाद, गोह, हसपुरा आदि से भी लोग बस भर कर पहुंचे थे. अक्सर नक्सली बंदी के दौरान देखा जाता था कि बसें आदि पूरी तौर पर बंद हो जाती थीं.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री आगमन से पहले गांधी मैदान व आसपास के इलाके में मेटल डिटेक्टर से चेक किया गया. किसी तरह का व्यवधान पैदा किसी तरफ से नहीं हो, इसके लिए कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले रखा था. इन पर आरोप था कि काला झंडा पीएम के कार्यक्रम के दौरान दिखाने का प्रयास करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन