गया : साल भर के बेटे को जमीन पर पटक कर मार डाला
Updated at : 08 Mar 2019 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

शेरघाटी (गया) : गया जिले के शेरघाटी के ढाब रामपुर गांव में गुस्से में आकर एक पिता ने बुधवार की रात अपने एक वर्षीय बेटे को जमीन पर पटक कर मार डाला. घटना के बाद आरोपित डोभी के हरदवन गांव का अजय मंडल फरार हो गया. वह ढाब रामपुर अपनी ससुराल आया था. यहां ससुरालवालों […]
विज्ञापन
शेरघाटी (गया) : गया जिले के शेरघाटी के ढाब रामपुर गांव में गुस्से में आकर एक पिता ने बुधवार की रात अपने एक वर्षीय बेटे को जमीन पर पटक कर मार डाला. घटना के बाद आरोपित डोभी के हरदवन गांव का अजय मंडल फरार हो गया. वह ढाब रामपुर अपनी ससुराल आया था.
यहां ससुरालवालों से कुछ विवाद होने के बाद उसने अपने बेटे अंकुश को जमीन पर पटक कर मार डाला. इस मामले में आरोपित के ससुर शिवबालक मंडल ने शेरघाटी थाने में केस दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष उदय शंकर ने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. प्रथम दृष्टया यह मामला दोनों पक्ष के बीच विवाद का प्रतीत होता है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
गुरुवार को केस दर्ज कराने पहुंचे शिवबालक मंडल ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया है कि उनकी बेटी सरोज देवी की मौत बीमारी के कारण एक माह पहले हो गयी. उसके तीन बच्चे हैं. मौत के बाद बड़ा बेटा पंकज, जिसकी उम्र करीब तीन वर्ष है वह उनके दामाद अजय मंडल के साथ रहने लगा, जबकि दो छोटे बेटे पवन व अंकुश अपने ननिहाल में नानी के पास थे.
अजय एक सप्ताह से अपनी ससुराल ढाव रामपुर में ही रह रहा था. बुधवार की शाम वह पवन व अंकुश को लेकर हरदवन जा रहा था. इस दौरान सभी ने छोटे लड़के अंकुश को ले जाने से मना किया, तो उसने गुस्से में आकर उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




