जमीन विवाद में मारपीट, कई घायल

Updated at : 29 Jun 2014 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में मारपीट, कई घायल

डुमरिया: थाने क्षेत्र के बकरीडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गये. इसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गये. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के आये गये गंभीर रूप से घायल रामवृक्ष यादव को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रेफर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कर […]

विज्ञापन

डुमरिया: थाने क्षेत्र के बकरीडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गये. इसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गये. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के आये गये गंभीर रूप से घायल रामवृक्ष यादव को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रेफर मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कर दिया है.

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक पक्ष की ओर से रवींद्र, रामवृक्ष, सिकंदर व अरविंद यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

दूसरे पक्ष ने अजरुन, रवींद्र, नेपाली, शीतल, मिनी, धुमाली, भोला व जगदीश यादव को आरोपित बनाया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा है. शनिवार को जब खेत की जुताई करने एक पक्ष पहुंचा तो उसके दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया. ग्रामीणों द्वारा बीच बचाव करने के बाद परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. इस मारपीट में रामवृक्ष यादव की हालत नाजुक बतायी गयी है. उन्होंने बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन