एक सप्ताह में होगा बिजली कर्मचारियों का ट्रांसफर !

गया: एक जून से गया, मानपुर व बोधगया क्षेत्रों में इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइपीसीएल) द्वारा बिजली व्यवस्था की पूरी जिम्मेवारी संभालने के बाद इन क्षेत्रों में काम करने वाले 265 सरकारी बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों का एक सप्ताह के अंदर ट्रांसफर कर दिया जायेगा. साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) के सूत्रों के […]
गया: एक जून से गया, मानपुर व बोधगया क्षेत्रों में इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (आइपीसीएल) द्वारा बिजली व्यवस्था की पूरी जिम्मेवारी संभालने के बाद इन क्षेत्रों में काम करने वाले 265 सरकारी बिजली अधिकारियों व कर्मचारियों का एक सप्ताह के अंदर ट्रांसफर कर दिया जायेगा.
साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) के सूत्रों के अनुसार, गया, मानपुर, बोधगया, अतरी, फतेहपुर, खिजरसराय व वजीरगंज में काम करने वाले अधिकतर बिजली कर्मचारियों व अधिकारियों का पटना में ट्रांसफर लेटर (स्थानांतरण पत्र) बन कर तैयार है. एक सप्ताह के अंदर स्थानांतरण पत्र कर्मचारियों को मिलने की पूरी संभावना है. हालांकि, यह जानकारी नहीं मिल पायी है कि कर्मचारियों का कहां-कहां ट्रांसफर किया जायेगा.
जानकारी के अनुसार, 24 जून को एसबीपीडीसीएल के एमडी आर लक्ष्मणन ने गया में समाहरणालय में बिजली अधिकारियों के साथ बैठक में जिन क्षेत्रों में आइपीसीएल के कर्मचारी काम कर रहे हैं, वहां से सरकारी कर्मचारियों का जल्द ट्रांसफर किये जाने की बातें कही गयी थी.
गौरतलब है कि एक जून से गया, मानपुर व बोधगया क्षेत्रों में आइपीसीएल ने बिजली व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी संभालने के बाद बिलिंग, मेनटेनेंस, आपूर्ति समेत सभी तरह के काम कंपनी के कर्मचारी कर रहे हैं. ऐसे में सरकारी बिजली कर्मचारियों के पास कोई काम नहीं रह गया है. जहां सरकारी कर्मचारी बैठते थे, वहां आइपीसीएल के कर्मचारी बैठ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




