विलेन में अधिक मर्यादा : अवधेश मिश्र

Updated at : 28 Jun 2014 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
विलेन में अधिक मर्यादा : अवधेश मिश्र

गया: फिल्में तो बहुत की, लेकिन फिल्म ‘विलेन’ को करने के बाद मानसिक संतुष्टि मिली. यह पहली फिल्म ऐसी है जो कंप्लीट (पूरी) जैसी लगती है. इसकी भाषा व संस्कृति भोजपुरी है. अब तक भोजपुरी फिल्मों के दामन पर जो वल्गरिटी (अश्लीलता) का दाग लगता आ रहा था, वह इस फिल्म में देखने को नहीं […]

विज्ञापन

गया: फिल्में तो बहुत की, लेकिन फिल्म ‘विलेन’ को करने के बाद मानसिक संतुष्टि मिली. यह पहली फिल्म ऐसी है जो कंप्लीट (पूरी) जैसी लगती है. इसकी भाषा व संस्कृति भोजपुरी है. अब तक भोजपुरी फिल्मों के दामन पर जो वल्गरिटी (अश्लीलता) का दाग लगता आ रहा था, वह इस फिल्म में देखने को नहीं मिलेगा. दर्शक अपने परिवार के साथ बैठ कर यह फिल्म देख सकते हैं. प्रेम टॉकिज में शुक्रवार को भोजपुरी फिल्म ‘विलेन’ के प्रोमोशन पर पहुंचे फिल्म के कलाकार अवधेश मिश्र ने कहीं. उनके साथ फिल्म की हिरोइन अनामिका पांडेय, केके गोस्वामी व संगीतकार राजेश रजनीश भी थे. भोजपुरी के चर्चित कलाकार अवधेश मिश्र ने कहा कि फिल्म ‘विलेन’ में कोई हीरो नहीं है, सभी विलेन हैं.

यह नया एक्सपेरिमेंट (प्रयोग) है. स्टारडम के बोझ तले दबे फिल्मीस्तान में हेल्दी इंटरटेनमेंट (स्वस्थ मनोरंजन) की प्रस्तुति है. बिहार के कई सिनेमा हाल में फिल्म ‘विलेन’ लगी है और सभी जगहों से धमाकेदार ओपनिंग की खबर आ रही है. दर्शक एक ही ट्रैक की फिल्म देखते ऊब से गये थे. इसलिए ट्रैक से अलग हट कर इस फिल्म को बनाने की हरसंभव कोशिश की गयी है. उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आयेगी. उन्होंने कहा कि ज्यादातर फिल्में हीरो बेस्ड होती हैं.

हीरो में मर्यादा कम होती है, लेकिन विलेन में अधिक. प्यार पाने की चाहत ज्यादा होती है, उसमें वह मर मिटता भी है. फिल्मों में विलेन का चरित्र बुरे इनसान के रूप में पेश किया जाता है, पर उसके अंदर भी प्यार होता है. संवेदनाएं होती हैं. एक करोड़ से ज्यादा लागत की बनी इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में भी हुई है. फिल्म की हिरोइन अनामिका पांडेय ने बताया कि उनकी यह पहली फिल्म है. वह उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद की रहनेवाली हैं, लेकिन उन्हें भोजपुरी से बड़ा लगाव है. भोजपुरी भाषा में मिठास है. उनकी दूसरी फिल्म ‘डंका’ जल्द आनेवाली है. उसमें वह रिपोर्टर की भूमिका में हैं. उन्होंने संगीत की पढ़ाई की है और वह एक गायिका भी हैं.

इस मौके पर उपस्थित चर्चित कलाकार केके गोस्वामी ने ‘विलेन’ समेत कई फिल्मों में भूमिका निभायी है. वह टेलीविजन का चर्चित सीरियल सीआइडी में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म ‘विलेन’ के निर्माता मनीष कुमार व वितरक डॉ सुनील हैं, जबकि निर्देशक जी सुब्बा राव हैं. फिल्म में प्रियंका पंडित, आनंद मोहन, दीपक सिन्हा, सीमा सिंह व रिंकू घोष ने भी अहम भूमिका निभायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन