मानपुर : शराब के धंधे की सूचना देने पर पुलिस ने किया दुर्व्यवहार

Updated at : 10 Feb 2019 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
मानपुर : शराब के धंधे की सूचना देने पर पुलिस ने किया दुर्व्यवहार

मानपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थिति बुद्धगेरे गांव के एलएलबी के छात्र ज्वाला मेहता ने पुलिस को गांव के बधार की तरफ शराब बेचने व बनाने की सूचना दी. घटना की जानकारी पर एक एएसआइ छापेमारी करने तो पहुंचे, लेकिन उन्होंने शराब धंधेबाज के पास से पकड़ी गयी शराब को फेंक कर धंधेबाज को छोड़ […]

विज्ञापन
मानपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थिति बुद्धगेरे गांव के एलएलबी के छात्र ज्वाला मेहता ने पुलिस को गांव के बधार की तरफ शराब बेचने व बनाने की सूचना दी. घटना की जानकारी पर एक एएसआइ छापेमारी करने तो पहुंचे, लेकिन उन्होंने शराब धंधेबाज के पास से पकड़ी गयी शराब को फेंक कर धंधेबाज को छोड़ दिया.
इस पर छात्र जब घटना की शिकायत थानाध्यक्ष से करने पहुंचा, तो उसके साथ थाना में रहे एसआइ राजेश कुमार ने दुर्व्यवहार किया और थाना परिसर से बाहर जाने को कहा. इस घटना से क्षुब्ध होकर गांधी मंडप में एलएलबी के छात्र व कुछ प्रबुद्ध लोगों ने एक बैठक की. बैठक के बाद एक शिष्टमंडल ने एसएसपी को आवेदन देकर सभी बातों को रखा. इस बैठक में गिरीश कुमार, ज्वाला मेहता, चंदन कुमार, पवन कुमार, सुधीर कुमार, आशीष कुमार, अर्चिता कुमारी के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन