ePaper

गया : टिकारी व कोंच में नक्सलियों ने चिपकाया पोस्टर, दहशत

Updated at : 31 Jan 2019 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
गया : टिकारी व कोंच में नक्सलियों ने चिपकाया पोस्टर, दहशत

टिकारी/कोंच (गया) : अनुमंडल मुख्यालय, टिकारी में मंगलवार की रात टिकारी अस्पताल रोड में कई जगहों पर मुंडा बाबा के नाम से चिपकाये गये नक्सली पोस्टर से इलाके में हड़कंप मचा है. पोस्टर बिजली के पोल, गुमटी व अन्य जगहों पर चिपकाये गये, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. वहीं, कोंच बाजार में […]

विज्ञापन

टिकारी/कोंच (गया) : अनुमंडल मुख्यालय, टिकारी में मंगलवार की रात टिकारी अस्पताल रोड में कई जगहों पर मुंडा बाबा के नाम से चिपकाये गये नक्सली पोस्टर से इलाके में हड़कंप मचा है. पोस्टर बिजली के पोल, गुमटी व अन्य जगहों पर चिपकाये गये, लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. वहीं, कोंच बाजार में भी कई जगहों पर नक्सली पोस्टर चिपकाये जाने से लोगों में दहशत व्याप्त है.

टिकारी के मुहल्ला छावनी व अस्पताल मोड़ पर चिपकाये गये नक्सली पोस्टर में मुंडा बाबा के नाम से धमकी दी गयी है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह टिकारी थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने कहा कि पोस्टरों को जब्त कर लिया गया है. उधर, कोंच प्रतिनिधि के अनुसार, मंगलवार की देर रात आरसीसी नक्सली संगठन ने बाजार में कई जगहों पर पोस्टर चिपका कर पर पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है.

हालांकि सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी पोस्टरों को जब्त कर लिया. इधर, नक्सली पोस्टर से लोगों में दहशत व्याप्त है. थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि यह किसी असामाजिक तत्वों की हरकत है. बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही पोस्टर चिपकानेवालों की पहचान कर ली जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन