गया : गया ने बेतिया को 2-1 से हरा कर जीती ट्रॉफी

गया : अंडर 14 फुटबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल मैच गांधी मैदान स्टेडियम में सोमवार को खेला गया. इसमें गया और बेतिया के बीच मुकाबला हुआ. मैच में गया ने बेतिया को 2-1 से हरा कर कप अपने नाम कर लिया. मैच के पहले हाफ में गया की ओर से रोहन रंजन ने अपनी टीम के […]
गया : अंडर 14 फुटबाॅल प्रतियोगिता का फाइनल मैच गांधी मैदान स्टेडियम में सोमवार को खेला गया. इसमें गया और बेतिया के बीच मुकाबला हुआ. मैच में गया ने बेतिया को 2-1 से हरा कर कप अपने नाम कर लिया.
मैच के पहले हाफ में गया की ओर से रोहन रंजन ने अपनी टीम के लिए पहला गोल किया, तो बेतिया की ओर से प्रिंस ने गोल कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया.
मैच के अंतिम क्षणों में गया की ओर से मो साजिद ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 से विजय दिला दी. इसके पहले खेले गये मैच में पटना ने मुंगेर को 1-0 से पराजित किया. इस प्रतियोगिता में गया सात अंकों के साथ पहले स्थान पर, छह अंक के साथ बेतिया की टीम दूसरे स्थान पर, पटना तीसरे व मुंगेर चौथे स्थान पर रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










