अंजना हत्याकांड : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, जानवरों ने खायी अंजना की लाश, शरीर से गायब थे श्वांस नली और दिल

गया : मानपुर में हुई अंजना की हत्या को लेकर चल रहे हाई प्रोफाइल मामले के बीच उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गयी है. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक मगध मेडिकल कॉलेज में हुए पोस्टमार्टम के बाद जो रिपोर्ट आयी है, उसमें अंजना के साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं है. रिपोर्ट के […]
गया : मानपुर में हुई अंजना की हत्या को लेकर चल रहे हाई प्रोफाइल मामले के बीच उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गयी है. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक मगध मेडिकल कॉलेज में हुए पोस्टमार्टम के बाद जो रिपोर्ट आयी है, उसमें अंजना के साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं है.
रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं. उसके शरीर पर गंभीर जख्म मिले हैं, जो किसी चीज से जोरदार प्रहार करने से हुए, लेकिन उसकी वजह से मौत नहीं हुई है.उसकी खोपड़ी बिल्कुल सही थी, उसमें कोई दाग भी नहीं मिला. ब्रेन में भी सभी प्रकार के तरल पदार्थ मौजूद थे.
अंजना के पार्थिव शरीर की गर्दन शरीर के साथ नहीं जुड़ी थी. फेफड़े, श्वांस नली, दिल शरीर से गायब थे. इन सभी अंगों को जानवर द्वारा खाने की आशंका रिपोर्ट में जतायी गयी है. रिपोर्ट के मुताबिक जिस दिन लड़की की लाश बरामद हुई, उसकी मौत उससे दो से पांच दिन पहले ही हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




