काफिले की चपेट में दो छात्र

गया: सेंट्रल जेल के सामने से गुजर रहे जिलाधिकारी के काफिले में शामिल एक वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार दो युवक सोमवार को घायल हो गये. घायलों में एक आमस थाने के महुआवां गांव का 15 वर्षीय संजीव कुमार व दूसरा इमामगंज थाने के वंशी गांव का 17 वर्षीय अरविंद कुमार है. […]
गया: सेंट्रल जेल के सामने से गुजर रहे जिलाधिकारी के काफिले में शामिल एक वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार दो युवक सोमवार को घायल हो गये. घायलों में एक आमस थाने के महुआवां गांव का 15 वर्षीय संजीव कुमार व दूसरा इमामगंज थाने के वंशी गांव का 17 वर्षीय अरविंद कुमार है. सड़क पर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसवालों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भरती कराया. जानकारी के अनुसार, संजीव व अरविंद रामपुर थाने के शास्त्रीनगर मुहल्ले में किराये के मकान में रह कर पढ़ाई करते हैं.
अरविंद इंटर का छात्र है. वह संजीव के साथ गया कॉलेज साइकिल से जा रहा था. सोमवार को मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बोधगया आगमन को लेकर अधिकारियों के वाहनों का आवागमन जारी था. अस्पताल में मौजूद परिजनों ने बताया कि डीएम के काफिले से दोनों को धक्का लग गया.
पुलिस ने अस्पताल में भरती कराया. अब, उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है. इतना ही नहीं, उन्होंने डीएम से उनके मोबाइल फोन पर बात की, तो उन्होंने इस दुर्घटना से इनकार करते हुए फोन काट दिया. इस संबंध में रामपुर इंस्पेक्टर गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम में सभी व्यस्त थे. सड़क दुर्घटना की सूचना मिली है. इस मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




