भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस जारी : सीएम

गया: मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सोमवार की शाम गया अतिथि गृह में गया जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. सीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा कार्यान्वित की जा रही विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की. कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी. भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों पर […]
हीरा बोरिंग गाड़े जाने के कार्य में प्रगति की भी समीक्षा की गयी व निर्देश दिया गया कि पेयजल व सिंचाई योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र कार्यान्वित कराये जायें. प्रधानमंत्री सड़क योजना, ग्रामीण सड़क की भी बैठक में समीक्षा की गयी. शेरघाटी, डुमरिया, इमामगंज व खिजरसराय प्रखंड की विभिन्न सड़कों की स्थिति का भी अध्ययन बैठक में किया गया.
इसमें किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं हो. राशन व केरोसिन उपभोक्ताओं को समय पर दिये जायें. अनाज के कोटे को लैप्स नहीं होने दिया जाये. अनाज के भंडारण व उठाव की भी गहन समीक्षा बैठक में की गयी. खराब ट्यूबवेलों की जानकारी ली गयी व निर्देश दिया गया कि जो ट्यूबवेल विद्युत दोष या यांत्रिक दोष के कारण खराब हों, उन्हें जल्दी ही चालू कराया जाये, ताकि किसानों को पटवन की सुविधा मिल सके. बैठक में पइन व आहर की भी समीक्षा की गयी व निर्देश दिया गया कि सिंचाई के लिए पइन व आहर जरूरी हैं, इसीलिए इनकी सफाई करा ली जाये, ताकि किसानों को पइन व आहर से पटवन की सुविधा मिल सके. जिला की विभिन्न सिंचाई योजनाओं की भी समीक्षा की गयी व कई सिंचाई योजनाओं का सर्वे करा कर वहां पर काम शुरू कराने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




