2.7 डिग्री लुढ़का पारा, राज्य में सबसे सर्द रहा गया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2019 5:50 AM (IST)
विज्ञापन

गया : माैसम के उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार काे गया का पारा साेमवार की तुलना में 2.7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया. दिन में धूप-छांव के बीच सर्द हवा बही. इसी के साथ कनकनी फिर बढ़ गयी. मंगलवार काे गया का न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री व अधिकतम पारा 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि साेमवार काे गया […]
विज्ञापन
गया : माैसम के उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार काे गया का पारा साेमवार की तुलना में 2.7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया. दिन में धूप-छांव के बीच सर्द हवा बही. इसी के साथ कनकनी फिर बढ़ गयी. मंगलवार काे गया का न्यूनतम पारा 5.5 डिग्री व अधिकतम पारा 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि साेमवार काे गया का न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री व अधिकतम पारा 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
रविवार काे गया का न्यूनतम पारा 6.7 डिग्री व अधिकतम 24.4 डिग्री रहा. शनिवार काे न्यूनतम 6.0 डिग्री व अधिकतम 23.6 डिग्री, शुक्रवार काे न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री व अधिकतम 23.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था. तापमान लुढ़कने के साथ-साथ सर्द हवा की वजह से कनकनी भी बढ़ गयी. दिन में कभी धूप ताे कभी बदली रही. दिन में धुंध भी देखा गया. रात में कुहासे का असर रहा. इससे रात में ठंड आैर ज्यादा महसूस की गयी.
माैसम विज्ञान केंद्र, पटना के डिप्टी डायरेक्टर आनंद शंकर ने बताया कि अगले एक-दाे दिनाें में गया में माैसम में सुधार की संभावना है. रात में कुहासा छाये रहने की वजह से रात व सुबह में ठंड ज्यादा महसूस हाेगी, पर दिन में धूप खिलने के साथ ठंड कम महसूस की जायेगी. आसमान में छिटपुट बादल छाये रहने की भी संभावना है.
मंगलवार काे राज्य के विभिन्न शहराें का तापमान इस प्रकार रहा
शहर न्यूनतम पारा अधिकतम पारा
- गया 5.5 21.1
- पटना 8.1 22.4
- पूर्णिया 8.8 24.8
- मुजफ्फरपुर 9.5 21.6
- भागलपुर 9.6 23.4
- छपरा 11.4 20.2
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




