कंप्यूटर व्यवसायी के घर से लाखों की चोरी

गया: शहर के दंडीबाग मुहल्ला स्थित न्यू कॉलोनी-रोड नंबर एक में रहनेवाले कंप्यूटर व्यवसायी प्रभात कुमार के घर से चोरों ने करीब छह लाख 60 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली. चोरी गये सामान में करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, 60 हजार रुपये, दो मोबाइल सहित कई कीमती सामान शामिल […]
गया: शहर के दंडीबाग मुहल्ला स्थित न्यू कॉलोनी-रोड नंबर एक में रहनेवाले कंप्यूटर व्यवसायी प्रभात कुमार के घर से चोरों ने करीब छह लाख 60 हजार रुपये के सामान की चोरी कर ली. चोरी गये सामान में करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, 60 हजार रुपये, दो मोबाइल सहित कई कीमती सामान शामिल हैं. गृहस्वामी ने सिविल लाइंस थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पुलिस ने मामले की छानबीन की. लेकिन, 24 घंटे बाद भी चोरों का सुराग नहीं मिला है. जानकारी के अनुसार, टावर चौक के पास प्रेम टॉकिज वाली गली (शहीद रोड) में प्रभात कुमार की कंप्यूटर की दुकान है. 17 जून को वह अपने परिवार के साथ घर बंद कर एक रिश्तेदार की शादी में शरीक होने दूसरे शहर चले गये थे.
20 जून की रात उनका परिवार घर लौटा, तो कमरों के ताले टूटे हुए थे. घर में अलमारी टूटी मिली. 60 हजार रुपये, करीब छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, दो मोबाइल व अन्य कीमती सामान गायब थे. सिविल लाइंस थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष हरि ओझा ने बताया कि चोरी की मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




