बोधगया : बोधगया के गोदाम रोड में छापेमारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बोधगया : राज्य सरकार द्वारा पॉलीथिन कैरी बैग के इस्तेमाल पर रोक लगाने के बाद अब पॉलीथिन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है. इसी क्रम में गुरुवार को बोधगया के गोदाम रोड में करीब 40 दुकानों में छापेमारी की गयी व उनके पास से चार किलो पॉलीथिन […]
विज्ञापन
बोधगया : राज्य सरकार द्वारा पॉलीथिन कैरी बैग के इस्तेमाल पर रोक लगाने के बाद अब पॉलीथिन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी है.
इसी क्रम में गुरुवार को बोधगया के गोदाम रोड में करीब 40 दुकानों में छापेमारी की गयी व उनके पास से चार किलो पॉलीथिन कैरी बैग जब्त किये गये. गांधी चौक से मौसा मोड़ तक की गयी छापेमारी में दुकानदारों को चेतावनी भी दिया गया कि पॉलीथिन का उपयोग किसी भी हाल में नहीं करना है.
बोधगया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि करीब 40 दुकानों से चार किलो पाॅलीथिन कैरी बैग जब्त किये गये व दो दुकानदारों से तीन हजार रुपये बतौर जुर्माना भी वसूला गया. उन्होंने बताया कि बोधगया नगर पंचायत क्षेत्र में हर दिन पॉलीथिन के खिलाफ छापेमारी की जायेगी व यह अभियान पॉलीथिन मुक्त होने तक जारी रहेगा. इसके लिए एक टीम का भी गठन किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










