विश्व शांति के लिए महाबोधि मंदिर में जोनांग मोनलम शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Dec 2018 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

बोधगया : विश्व शांति के निमित्त महाबोधि मंदिर में बौद्ध संस्थाओं द्वारा पूजा-अर्चना शुरू कर दी गयी है. इस कड़ी में देहरादून के दी ग्रेट शाक्य मोनलम फाउंडेशन द्वारा 27वां ग्रेट शाक्य मोनलम व पाल्डेन ग्यालवा जोनांगपे मोनलम चकन्मो कमेटी द्वारा जोनांग मोनलम चेन्मो का आयोजन किया जा रहा है. इसमें अलग-अलग खेमों में बौद्ध […]
विज्ञापन
बोधगया : विश्व शांति के निमित्त महाबोधि मंदिर में बौद्ध संस्थाओं द्वारा पूजा-अर्चना शुरू कर दी गयी है. इस कड़ी में देहरादून के दी ग्रेट शाक्य मोनलम फाउंडेशन द्वारा 27वां ग्रेट शाक्य मोनलम व पाल्डेन ग्यालवा जोनांगपे मोनलम चकन्मो कमेटी द्वारा जोनांग मोनलम चेन्मो का आयोजन किया जा रहा है. इसमें अलग-अलग खेमों में बौद्ध लामा पूजा-अर्चना करने में जुटे हैं और इनके मंत्रोच्चार से महाबोधि मंदिर परिसर गूंज रहा है.
दो सत्रों में पूजा का आयोजन किया जा रहा है. जोनांग मोनलम चेन्मो 31 दिसंबर को समाप्त हो जायेगा व 27वां ग्रेट शाक्य मोनलम का समापन तीन जनवरी को होगा. पूजा में शामिल होने के लिए मुख्य रूप से देहरादून क्षेत्र व तराई क्षेत्रों के बौद्ध मठों में रहनेवाले बौद्ध लामा यहां पहुंचे हैं. इनमें से ज्यादातर लामा स्टूडेंट्स हैं व बौद्ध मठों में रह कर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. पूजा के आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में भीड़ बढ़ी हुई है व सुरक्षा के मद्देनजर जांच-पड़ताल भी सख्त कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




