ePaper

23 दिवसीय प्रवास पर दलाई लामा बोधगया पहुंचे

Updated at : 16 Dec 2018 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
23 दिवसीय प्रवास पर दलाई लामा बोधगया पहुंचे

गया : तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा अपने 23 दिवसीय प्रवास पर रविवार को बिहार के गया पहुंचे. गया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विशेष चार्टर्ड विमान से रविवार को पहुंचे दलाई लामा का स्वागत प्रमंडलीय आयुक्त टी बिंदेश्वरी, मगध क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक विनय कुमार, जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव […]

विज्ञापन

गया : तिब्बती बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा अपने 23 दिवसीय प्रवास पर रविवार को बिहार के गया पहुंचे. गया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विशेष चार्टर्ड विमान से रविवार को पहुंचे दलाई लामा का स्वागत प्रमंडलीय आयुक्त टी बिंदेश्वरी, मगध क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक विनय कुमार, जिलाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, बोधगया स्थित भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली महाबोधि मंदिर की प्रबंध कार्यकारिणी समिति के सचिव एन दोरजे, एयरपोर्ट निदेशक दिलीप कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने किया.

दलाई लामा को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एयरपोर्ट से सीधे बोधगया स्थित तिब्बती मोनेस्ट्री ले जाया गया. गया के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से बोधगया के बीच सड़क के दोनों किनारे दलाई लामा की एक झलक पाने के लिए सुबह से ही उनके अनुयायियों की भारी भीड़ जमा थी. दलाई लामा सोमवार की सुबह महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करने जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन