छठ में पीएलवी काे मिली घाटों की ड्यूटी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2018 5:47 AM

विज्ञापन

गया : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विभिन्न छठ घाटाें पर आम जनता की सहायता के लिए पारा विधिक स्वयंसेवक की प्रतिनियुक्ति की गयी है. छठ घाटाें पर लगनेवाले सहायता केंद्र पर उनकी ड्यूटी सुनिश्चित की गयी है. पारा लीगल स्वयंसेवक काे निर्देश दिया गया है […]

विज्ञापन
गया : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में विभिन्न छठ घाटाें पर आम जनता की सहायता के लिए पारा विधिक स्वयंसेवक की प्रतिनियुक्ति की गयी है. छठ घाटाें पर लगनेवाले सहायता केंद्र पर उनकी ड्यूटी सुनिश्चित की गयी है.
पारा लीगल स्वयंसेवक काे निर्देश दिया गया है कि विभिन्न प्रशासनिक विभागाें से संबंध स्थापित कर छठ घाटाें पर आनेवालों काे तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं. इसके लिए सभी 13 घाटाें पर पारा लीगल वॉलेंटियर तैनात रहेंगे. केंदुई घाट पर प्रताप कुमार व नन्हें अंसारी, सीढ़िया घाट पर बेबी परवीन व रिंकू कुमारी, पितामहेश्वर घाट पर सैफी आजम व सुनील कुमार, विष्णुपद घाट पर विकास रंजन व मधु देवी, किरानी घाट पर सतीश कुमार व प्रीति कुमारी, सूर्यकुंड घाट पर पिंटू कुमार व कविता वचन, ब्राह्मणीघाट पर संदीप कुमार व जुल्फीकार अंसारी, सीताकुंड पर नागेंद्र कुमार व रामेश्वर रविदास, भुसुंडा घाट पर रमाकांत कुमार व साैरभ कुमार सिंह, पांचदेवता घाट, टिकारी पर समशेर सिंह व संतन कुमार, फल्गु नदी के बेला माेड़(खिजरसराय) घाट पर मनीष कुमार व ब्रजेश कुमार, सूर्यमंडल घाट(डाेभी) में जितेंद्र पासवान व काैशल किशाेर, बीटी बिगहा घाट (शेरघाटी) बिकुल कुमार व अरुण कुमार काे प्रतिनियुक्त किया गया है. यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमित रंजन उपाध्याय ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन