गया जी : मध्य विद्यालय डिहुरी में PTM आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर छात्र, अभिभावक व शिक्षक सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

संगोष्ठी के दोरान शिक्षक-अभिभावक व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी जिले के मध्य विद्यालय डिहुरी में 'समावेशी शिक्षा: हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण' विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (PTM) का सफल आयोजन हुआ. इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र, अभिभावक और शिक्षकों को 'निपुण' सम्मान से नवाजा गया.

विज्ञापन

गया जी जिले के मध्य विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय डिहुरी में शनिवार को "समावेशी शिक्षा: हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण" विषय पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (PTM) का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार ने की.

विज्ञापन

संगोष्ठी में समावेशी शिक्षा की अवधारणा, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा, प्रत्येक बच्चे के प्रति संवेदनशील व्यवहार, नियमित उपस्थिति तथा बच्चों के सीखने में अभिभावकों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई.

प्रत्येक माह दिए जाएंगे 'निपुण' सम्मान

बैठक के दौरान एक नई परंपरा की शुरुआत की गई, जिसके तहत विद्यालय में प्रत्येक माह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा:

  • निपुण स्टूडेंट ऑफ द मंथ: हर माह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्रा को.
  • निपुण अभिभावक ऑफ द मंथ: पीटीएम में नियमित उपस्थिति और बच्चों की पढ़ाई में सक्रिय रुचि लेने वाले अभिभावक को.
  • निपुण टीचर ऑफ द मंथ: बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) तथा नवीन शिक्षण पद्धतियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षक को.

ये लोग हुए सम्मानित

इस माह की नई परंपरा के अंतर्गत कक्षा चार की छात्रा सबीना खातून को 'निपुण स्टूडेंट ऑफ द मंथ', शक्ति कुमार को 'निपुण अभिभावक ऑफ द मंथ' तथा शिक्षिका सुमन यादव को 'निपुण टीचर ऑफ द मंथ' के रूप में प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर चंद्रिका पासवान, वरीय शिक्षक अनवर अली खान, सुमन यादव, मिंतर कुमारी, रचना कुमारी, सुखेंद्र कुमार, कुंदन पासवान, ज्योति कुमारी, मीना देवी, लीला देवी, क्रांति कुमारी सहित विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव संगीता कुमारी, पिंकी देवी, सुषमा देवी समेत कई अन्य गणमान्य मौजूद थे.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन